नगर विकास मंत्री आजम खां को अप्रैल में जान से मारने की धमकी वाला फोन अमेरिका से आया था। साइबर सेल की जांच में इसका खुलासा होने के बाद क्राइम ब्रांच अमेरिका में आरोपी का पता ढूंढने में जुट गई है।
एएसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टल एड्रेस का पता चलते ही आरोपी को रेड कॉर्नर नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए सीबीआई के जरिये इंटरपोल से संपर्क किया जाएगा।
नगर विकास मंत्री के निजी सचिव तनवीर अहमद सिद्दीकी ने 19 अप्रैल को हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि नगर विकास मंत्री के निजी सचिव सिद्दीकी के मोबाइल फोन पर +3444 नंबर से किसी ने फोन कर गाली-गलौज करने के साथ ही आजम खां को मारने की धमकी दी थी।