फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 50 मुस्लिम परिवारों को हिंदू बनाएगा VHP!

Tue, 23 Dec 2014 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी की तमाम हिदायतों के बावजूद हिंदू संगठनों पर लगाम नहीं लग रही है। अब विहिप ने अपनी गोल्डन जुबली पर 50 मुस्लिम परिवारों को हिंदू बनाने का लक्ष्य बना लिया है।
विज्ञापन


फरवरी में कई संगठन अयोध्या की राम जन्मभूमि पर इकट्ठे होंगे। यहां धर्मांतरण मुद्दे को बड़ी उपलब्धि बनाने का लक्ष्य बनाया जा रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जश्न अगस्त में मुंबई में होगा, जिसमें साधुओं के साथ संघ परिवार के नेताओं की मीटिंग होगी। सितंबर में नाशिक में कुंभ मेले में संत सम्मेलन के साथ इसका समापन होगा।

सभाओं और प्रार्थनाओं के अलावा विहिप की योजना कई विश्व हिंदू सम्मेलन कराने की है। ये सम्मेलन देश के कई हिस्सों में होंगे। इनमें से एक सम्मेलन अयोध्या में 6 फरवरी को होगा।
विज्ञापन


विहिप के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि हम 50 मुस्लिम परिवारों के साथ बातचीत में हैं, जिनका फरवरी में विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन के दौरान धर्म परिवर्तन किया जाएगा।

देश के कई हिस्सों में कार्यक्रम चलाया भी जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘फैजाबाद और इसके आसपास कई मुस्लिम हैं जो हिंदू बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद की नींव 1964 में रखी गई थी।

फतेहपुर में घर वापसी की जबरदस्त तैयारी

विहिप के नेता ने बताया, 'हमने तय किया है कि विश्व हिंदू सम्मेलन स्थल पर उनका घर वापसी संस्कार आयोजित करेंगे। इस दौरान हवन होगा और धर्म परिवर्तन के बाद इन पर गंगाजल का छिड़काव किया जाएगा।'

फतेहपुर में विश्व हिंदू परिषद की भगवा ब्रिगेड 14 जनवरी से 16 फरवरी के बीच घर वापसी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। जिला प्रशासन ने भी इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली है।

भगवा संगठन का दावा है कि 80 क्रिश्चियन परिवार और करीब आधा दर्जन मुस्लिम परिवारों ने घर वापसी के जरिए हिंदू बनने की इच्छा जाहिर की है।

बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक वीरेंद्र पांडेय ने बताया, ‘विश्व हिंदू परिषद ने 5 फरवरी को उनकी घर वापसी के लिए पूरी तैयारियां कर रखी हैं। ये कार्यक्रम हिंदू सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम होगा जिसमें विहिंप नेता प्रवीन तोगड़िया शामिल होंगे।’
विज्ञापन

हो चुका धर्म परिवर्तन, घर वापसी औपचारिकता

उनका दावा है, ‘ज्यादातर परिवार ‘यग्न’ (बलि की हिंदू प्रथा जिसमें देवताओं की पूजा, योग और दान शामिल है) में शामिल हो चुके हैं। इन लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां सजाना शुरू कर दिया है।

इसके अलावा ये ओम का लॉकेट और भगवा कपड़े और कलावा भी पहनने लगे हैं। उन्हें पीने के लिए तुलसी का पानी दिया गया है साथ ही हिंदू संकल्प भी दिलवाए गए हैं। इस तरह से उनका दोबारा धर्म परिवर्तन पूरा हो चुका है। घर वापसी तो औपचारिकता भर है।’

वहीं दूसरे बजरंग दल के नेता का कहना है, ‘ज्यादातर हिंदूओं को लालच देकर गैरकानूनी रूप से क्रिश्चियन या मुस्लिम बनाया गया था। खासकर झुग्गियों और बस्तियों में पैसे, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवाओं का लालच देकर ये काम हुआ था।’

फतेहपुर के एसपी विनोद कुमार सिंह का कहना है, ‘हम विश्व हिंदू परिषद के सम्मेलन के लिए खास सजग हैं। हम ऐसा कुछ नहीं होने देंगे जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़े या जो गैरकानूनी हो। आयोजकों को इजाजत देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर ली जाएगी।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें