मुजफ्फरनगर दंगे के आरोपी भाजपा विधायक सुरेश राणा को जेड श्रेणी सुरक्षा देने पर संसदीय कार्यमंत्री आजम खां ने अंगुली उठाई है।
राणा को केंद्र सरकार ने 17 फरवरी को ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। इस पर आजम ने कहा कि मौत का सौदागर मुल्क का बादशाह हो तो कुछ भी हो सकता है।
सपा और बसपा नेताओं ने भी इस पर सवाल खड़ा किया। उधर, राणा का कहना है कि उन पर अंगुली उठाने वाले आजम खां खुद मुजफ्फरनगर दंगे के सूत्रधार हैं।
उनके साथ 56 पुलिसकर्मी चलते हैं। मुझे दंगाई बताने वालों (सपा) की सरकार ने ही आतंकी संगठनों के निशाने पर होने के कारण वाई श्रेणी सुरक्षा दी थी और अब प्रदेश सरकार की सिफारिश पर ही केंद्र ने जेड श्रेणी सुरक्षा दी है।