फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के सामने आजम खां ने फिर साधा राजभवन पर निशाना

Tue, 12 Apr 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कन्नौज में सीएम से हाथ म‌िलाते आजम खां - फोटो : CM office
विज्ञापन
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने एक बार फिर राजभवन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, राजभवन को लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं। 
विज्ञापन


आजम ने ये भी कहा कि मेरी बर्खास्तगी किसी समस्या का हल नहीं। आजम ने ये बातें कन्नौज के केके इंटर कॉलेज खेल के मैदान में कहीं। 

वह यहां सीएम अखिलेश यादव के साथ व‌िकास योजनाओं व परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।
इस दौरान आजम खां ने कहा कि देश को नेताजी की जरूरत है। साथ ही वह बसपा पर निशाना साधने से नहीं चूके और कहा ‌कि ये सरकार गई तो पत्थरों की सरकार आएगी।
विज्ञापन

ये था मामला

आजम खान ने उठाए थे राज्यपाल पर सवाल
बता दें कि नगर निगम बिल 2015 समेत कुछ बिलों को रोकने का आरोप लगाकर आजम ने राज्यपाल पर राजनीतिक प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया था। 

इस बात से नाराज राज्यपाल ने विस अध्यक्ष को पत्र लिखकर आजम की भाषा को सदन की मर्यादा के खिलाफ बताते हुए बतौर मंत्री उनकी क्षमता पर सवालिया निशान लगाया था। यह पत्र सीएम अखिलेश यादव को भी भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें