कन्नौज में सीएम से हाथ मिलाते आजम खां
- फोटो : CM office
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने एक बार फिर राजभवन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, राजभवन को लोकतंत्र का खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं।
आजम ने ये भी कहा कि मेरी बर्खास्तगी किसी समस्या का हल नहीं। आजम ने ये बातें कन्नौज के केके इंटर कॉलेज खेल के मैदान में कहीं।
वह यहां सीएम अखिलेश यादव के साथ विकास योजनाओं व परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे।
इस दौरान आजम खां ने कहा कि देश को नेताजी की जरूरत है। साथ ही वह बसपा पर निशाना साधने से नहीं चूके और कहा कि ये सरकार गई तो पत्थरों की सरकार आएगी।