फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल लेने गए आजम, करा आए फजीहत

Thu, 13 Feb 2014 10:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खान किशनगढ़ यात्रा से लखनऊ तो वापस आ गए लेकिन वह शायद ही इस यात्रा को याद करना चाहें।
विज्ञापन


असल में अपनी एक निजी यात्रा पर किशगढ़ गए आजम को उस वक्त फजीहत का सामना करना पड़ा, जब मार्बल एरिया में हिंदू संगठनों ने उन्हें काले झंडा दिखाए।

कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ गोबैक, मुर्दाबाद और 'वीरों की धरती पर गद्दारों का क्या काम' का नारा लगाया बल्कि उनकी गाड़ी पर काले झंडे भी फेंके। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए मदनगंज और गांधीनगर थाने की पुलिस बुलानी पड़ी।

हद तो तब हो गई जब आजम के जाने के बाद सड़क पर गंगाजल डालकर सड़क की धुलाई की गई। आजम इससे पहले भी किशनगढ़ जाते रहे हैं। मंत्री बनने के बाद यह उनकी दूसरी यात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा नहीं कि सिर्फ आजम के साथ ही यह बदसुलूकी हुई है, असल में यूपी के मुखिया अखिलेश यादव को भी राजस्थान में उस वक्त दिक्कत हो गई जब समता मंच के सम्मेलन में उनकी कार पर कालिख फेंकी गई थी।

अखिलेश जयपुर में आरक्षण्ा के खिलाफ एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे, उन्हें आरक्षण समर्थकों का गुस्सा झेलना पड़ा।

हालांकि अशोक गहलोत की सरकार ने छह महीने पहले हुई इस घटना की जांच करानी भी जरूरी नहीं समझी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें