फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं आजम'

Tue, 04 Nov 2014 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर अक्सर हमला बोलने वाले प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि आजम खां में अगर हिम्मत है तो यूपी में संघ पर प्रतिबंध लगाकर दिखाएं। इसके क्या परिणाम होंगे, इसके भी भुगतने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि संघ का विरोध करने वाला राष्ट्र विरोधी है।

युवा संकल्प शिविर के समापन पर सोमवार को संघ प्रमुख को सुनने आए सांसद साक्षी महाराज ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुसलमानों में भी मोदी सरकार के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है, लेकिन कई मुस्लिम नेता जहर घोलने में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजम खां सहित ऑल इंडिया इत्तिहादउल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदउद्दीन ओबैसी और शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इन तीनों में से कोई हिंदुओं पर हमले की बात करता है तो कोई हिंदुस्तान में रहकर युद्ध होने की स्थिति में पाक सेना का साथ देने का बयान देता है।
विज्ञापन

क्‍या पाक पीएम बुखारी के रिश्तेदार हैं?

अहमद बुखारी की ओर से देश के प्रधानमंत्री मोदी को न्योता न भेजकर पाक प्रधानमंत्री को न्योता भेजने के मुद्दे पर भाजपा सांसद ने कहा, पाक प्रधानमंत्री क्या उनके रिश्तेदार हैं।

वहीं, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण पर कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के बाद मंदिर निर्माण पर कार्य होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें