फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम ने भाजपा के नकवी पर बोला हमला

Sun, 02 Mar 2014 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आजम खां ने बीजेपी के मुख्तार अब्बास नकवी का नाम लिए बगैर लोगों से अपील की कि उन्हें गली-मोहल्ले तक में घुसने न दिया जाए।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि मुलायम सिंह पीएम बने तो मजबूत हम भी होंगे और जब हम मजबूत होंगे तो शहरी अवाम मजबूत होगा और विकास की रफ्तार भी तेज हो जाएगी।

रामपुर में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए आजम ने लोकसभा चुनाव में जुट जाने की अपील समर्थकों से की उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब हैं।
विज्ञापन


आजम ने कहा कि अगर केंद्र में मुलायम सिंह प्रधानमंत्री बनेंगे तो हम मजबूत होंगे और जब वे मजबूत होंगे तो आवाम मजबूत होगी और तरक्की तेजी से होगी।

उन्होंने कहा कि रामपुर से सपा प्रत्याशी कोई भी हो यह मत देखना, लेकिन जो भी हो बस साइकिल का निशान याद रखना है।

उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा कि चुनाव मैदान में एक बड़े नेता उतर रहे हैं, जो दिल्ली की राजनीति करते हैं और इलाहाबाद में उनकी दुकान है।
विज्ञापन


आजम का इशारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी की ओर था।

आजम ने कहा कि रामपुर का उनसे कोई वास्ता ही नहीं है, जबकि दूसरे रामपुर के हैं, लेकिन उनका भी जनता से कोई लेना देना नहीं है।

आजम ने कहा कि ऐसे लोगों को अपने गली मुहल्लों में न घुसने दें और उनका बायकाट कर दें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की भलाई के लिए काम करना है।

इस मौके पर सपा नेता नसीर खां ने भी कहा कि रामपुर का नाम अब आजम खां की वजह से जाना जाता है।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद, सपा जिलाध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, विधायक  विजय सिंह, पूर्व विधायक बीना भारदज आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें