मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए बुधवार को हो रहा मतदान एक नया रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। दोपहर 3:00 बजे तक 57 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। यदि इतने ही समय की तुलना वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से की जाए तो तब 51.84 फीसदी वोट ही पड़े थे।
इस तरह इस बार मतदान प्रतिशत काफी बढ़ गया है। वोटरों में खासा उल्लास है। युवाओं से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग मतदाता सभी वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं।
सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई यह प्रक्रिया दोपहर 3:00 के बाद भी जारी है। मतदान शाम 5:00 बजे तक होगा। वर्ष 2022 में 59.95 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान इस आंकड़े को पार कर जाने के लिए आतुर दिख रहा है।