फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: विद्यालय के पीछे पेड़ से लटकता मिला कक्षा आठ की छात्रा का शव, पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास

Wed, 05 Feb 2025 02:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

Sitapur Crime News: सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक कक्षा आठ की छात्रा का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है। परिजनों ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला छात्रा का शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sitapur Girls Suicide Case: सीतापुर जिले के पिसावां थानाक्षेत्र के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पीछे बेरी के पेड़ से कक्षा आठ की छात्रा का शव लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलित किये।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के सेजकला निवासी धीरसिंह की पंद्रह वर्षीय पुत्री सुभाषिनी पड़ोस के गांव खेरवा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। बुधवार सुबह वह अपने घर से नित्यक्रिया के लिए निकली और पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेरवा के पीछे बेरी के पेड़ पर दुपट्टे का फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 

कुछ देर बाद खेरवा गांव के ग्रामीणों ने शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं, फारेन्सिक टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य संकलित किये।
विज्ञापन


ग्रामीणो के अनुसार लड़की कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। कुछ दिन पूर्व उसने विद्यालय में ही फंदे से झूलने का प्रयास किया था तब लोगों ने उसे बचा लिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष डीपी मिश्रा ने बताया अभी तक परिजनों का किसी पर आरोप नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें