फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: रात के अंधेरे में दुष्कर्म पीड़िता से मिलने पहुंचे सांसद, परिवार ने मिलने से किया इंकार, जताई नाराजगी

Sun, 08 Sep 2024 03:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

अयोध्या में हुए दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार से मिलन के स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार की देर रात पहुंचे। परिजनों ने उनसे मिलने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
गांव पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजनों से मिलने सपा सांसद अवधेश प्रसाद  घटना में केस दर्ज होने के तीसरे दिन शनिवार की रात में पहुंचे। पीड़ित परिवार ने सपा सांसद से मिलने से इंकार कर दिया। हालांकि सपा सांसद ने मौजूद ग्रामीणों को किशोरी व परिवार की सुरक्षा, मुवावजा और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। 

विज्ञापन


जब ग्रामीणों को जानकारी हुई कि पीड़ित परिवार से मिलने सपा सांसद पहुंचे हैं तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वे सासंद से कहने लगे कि घटना के तीसरे दिन आप आ रहे हैं वह भी रात के अंधेरे में, पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि आप तो अयोध्या के राजा हैं, तब क्यों इतनी रात को मिलने आए हैं। 



पीड़ित परिवार ने मुलाकात करने से जब मना कर दिया तो मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से सांसद ने कहा कि हम पीड़ित के साथ खड़े हैं। सुरक्षा और मुआवजा दिलाएंगे। ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि पीड़ित परिवार को आरोपियों के परिवार की ओर से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर सांसद ने कहा कि हम आ गए हैं, अब आप लोगों को कोई धमकी नहीं दे सकेगा। 
विज्ञापन


जिसने यह कांड किया है, उनके खिलाफ  कार्रवाई हो रही है। फांसी की सजा दिलाई जाएगी। गांव में बिजली न होने से अंधेरा था, लोग मोबाइल की लाइट और टार्च जलाकर सांसद की बात को सुन रहे थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें