मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मिल्कीपुर के खंडासा थाना क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़िता दलित किशोरी के घर बुधवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद की चेक पहुंच गई। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान और तहसीलदार प्रदीप सिंह ने पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद की चेक सौंपी।
विज्ञापन
दो दिन पहले पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद का आश्वासन दिया था।
इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से तहसील प्रशासन को पांच लाख की चेक उपलब्ध कराई गई। इसे विधायक और तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को सौंपा। इस दौरान पूर्व विधायक गोरखनाथ भी मौजूद रहे।