फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: हवा में उड़कर रामनगरी देखने के लिए शुरू हुई पैराग्लाइडिंग सेवा बंद, जटायु क्रूज भी हो गया लापता

Mon, 08 Jul 2024 07:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Paragliding service Ayodhya: अयोध्या में पर्यटन को विस्तार देने के लिए क्रूज और पैराग्लाइडिंग की सेवाएं शूरू हुई थीं। पर्यटक न मिलने से वह दोनों सेवाएं बंद हो गई हैं। 
विज्ञापन
अयोध्या में जटायु क्रूज सेवा हुई बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रामनगरी में पर्यटकों को रिझाने के लिए शुरू की गई पैराग्लाइडिंग सेवा लागत न निकलने के कारण बंद हो गई। वहीं क्रूज भी अब तक रफ्तार नहीं भर सका है। भक्तों को क्रूज का सफर करने के लिए आए जटायु क्रूज का भी कुछ पता नहीं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से खराब पड़ा क्रूज वापस हो गया है।

विज्ञापन


क्रूज का उद्घाटन पर्यटन मंत्री ने किया था। उनका कहना था कि इसके संचालन से सड़कों पर लोड कम हो जाएगा, लेकिन शुरुआती दिनों में ही क्रूज खराब हो गया। यह भी बताया गया था कि सरयू का जलस्तर घटने के कारण क्रूज का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इन दिनों सरयू का जलस्तर ठीक है। बावजूद इसके क्रूज का अता-पता नहीं। सरयू तट निवासी करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास का कहना है कि पहले अयोध्या का भौगोलिक अध्ययन करना होगा फिर क्रूज जैसी सेवाओं का शुभारंभ किया जाना चाहिए।

वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद यहां आने वाले पर्यटकों का ज्यादा से ज्यादा ध्यान आकर्षित करने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया था। इसी के तहत सरयू के बालू घाट पर एक साल पहले पॉवर पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ हुआ था। मंडलायुक्त गौरव दयाल और विकास प्राधिकरण के तत्कालीन उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने सेवा का उद्घाटन किया था। पर्यटन अधिकारी आरपी यादव को फोन करने पर उन्होंने बताया कि इसकी जिम्मेदारी पर्यटन निगम की है, मैं अभी मीटिंग में हूं, बाद में बात करूंगा।
विज्ञापन


15 मिनट पैराग्लाइडिंग का किराया था 1500
दावा किया गया था कि अयोध्या आने वाले पर्यटक अब आसमान से रामनगरी का दीदार कर सकेंगे। इसके साथ ही युवाओं को भी बड़ा एडवेंचर मिलेगा। रोजाना सुबह छह से 10 तक और शाम चार से छह बजे तक इसकी सेवा शुरू की गई थी। किराया 1300 से 1500 तक था। चार किलोमीटर के दायरे में लगभग 15 मिनट तक पैराग्लाइडिंग कराई जाती थी। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा पवनसुत एजेंसी के साथ इस योजना की शुरुआत की गई है, लेकिन यह योजना अब दिखाई नहीं पड़ रही है। बताया गया कि लागत न निकल पाने के कारण यह सेवा बंद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें