फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya : राम नगरी में रामपथ और भक्तिपथ पर लगी आधुनिक लाइटें चोरी, शिकायत के बाद मामला दर्ज... और जांच शुरू

Wed, 14 Aug 2024 01:08 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रामपथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट एवं भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें लगाई गईं थीं। अब तक 3800 बैम्बू लाइट व 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
अयोध्या का रामपथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपथ व भक्तिपथ पर लगी आधुनिक लाइटों के चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। लाइटों को लगाने वाली कार्यदाई संस्था के कर्मी की ओर से रामजन्मभूमि थाने में 3800 बैम्बू लाइट व 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट गायब होने की तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


यश इंटरप्राइजेज के कर्मचारी शेखर शर्मा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि रामपथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू लाइट एवं भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइटें लगाई गईं थीं।

19 अप्रैल तक सभी लाइटें थीं, लेकिन 19 मई को निरीक्षण करने पर पाया कि कुछ लाइटें कम हैं। अब तक 3800 बैम्बू लाइट व 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो चुकी है। थाना रामजन्मभूमि के एसओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें