सिंहपुर (अमेठी)। इन्हौना थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे चिलौली गांव में सोमवार की रात घर के कमरे का दरवाजा तोड़ कर चोरों ने मकान में मौजूद लाखों के जेवर सहित नकद चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई। पीड़ित की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
पूरे गोसाईं मजरे चिलौली गांव निवासी सुनील कुमार बाइक मैकेनिक है। सोमवार रात अपने परिवार संग घर में सो रहा था। रात में चोरों ने मैकेनिक के मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर से जेवर व नकदी कर ले गए। मंगलवार सुबह पीड़ित सोकर उठा तो देखा कि घर के बाहरी कमरे का दरवाजा टूटा व खुला है। समान कमरों में बिखरा पड़ा है।
पीड़ित का आरोप है कि थाने पर तहरीर देने गया। वहां पुलिस ने मन मुताबिक तहरीर लिखवाई, लेकिन केस दर्ज नहीं किया है। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। संवाद