फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: तीन राज्यों के राज्यपालों ने किए रामलला के दर्शन, कहा-अब साकार हुई रामराज्य की परिकल्पना

Sun, 31 Mar 2024 03:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

रविवार को तीन राज्यों के राज्यपालों ने अयोध्या रामलला के दर्शन किए। सिक्किम, मेघालय और गुजरात के राज्यपाल ने एक साथ मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।
विज्ञापन
ayodhya - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन राज्यों के राज्यपाल रविवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा उन्होंने कहा कि रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं, उसी तरह से भगवान राम लला का स्वरूप भी बनाया गया है। अब रामराज्य की कल्पना की जा रही है। महात्मा गांधी ने भी आजादी के बाद राम राज्य की परिकल्पना की थी, मुझे खुशी है कि रामराज की परिकल्पना साकार हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखबार और टीवी के माध्यम से देख रहा हूं, शायद दुनिया में किसी स्थान पर इतनी भीड़ हो रही है तो वह अयोध्या है। यहां सब व्यवस्थित चल रहा है, कौन ऐसा अभागा होगा जो भगवान राम का दर्शन पाने की उत्सुकता नहीं रखता होगा। अयोध्या पहुंचकर बहुत ही आनंद की अनुभूति हो रही है, ऐसी अनुभूति हो रही है जिसकी अभिव्यक्ति नहीं कर सकता।

वहीं मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान ने भी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन किया। फागू चौहान आजमगढ़ से सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे। वहीं गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने भी अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सर्किट हाउस में उनका स्वागत हुआ। सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें