फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या:दर्शन के लिए आने वाले रामभक्तों के लिए बनेगी जर्मन हैंगर टेंट सिटी, शनिवार को होगा स्थान का भूमि पूजन

Fri, 12 Jan 2024 06:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

भूमि पूजन के बाद टेंट सिटी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसे 10 दिन की निर्धारित अवधि में तैयार किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
अभी भक्तों के लिए रुकने के इस तरह के इंतजाम हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की राम दर्शन यात्रा के माध्यम से देशभर से आने वाले भक्तों के ठहरने के लिए जर्मन हैंगर टेंट सिटी का निर्माण कराया जाएगा। इसमें रोजाना 25 हजार लोग ठहर सकेंगे। इनके रहने, खाने, पीने के साथ कई तरह की सुख-सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भाजपा की राम दर्शन यात्रा शुरू होगी। इसके माध्यम से विभिन्न प्रदेशों से रोज 20 से 25 हजार रामभक्त अयोध्या आएंगे। इनके ठहरने के लिए बूथ नंवर चार के पास आवास विकास परिषद की ओर से अधिग्रहित की गई भूमि पर विशाल टेंट सिटी बनवाई जाएगी। इसके लिए शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भूमि पूजन करेंगे।

भूमि पूजन के बाद टेंट सिटी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसे 10 दिन की निर्धारित अवधि में तैयार किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस बारे में राम दर्शन यात्रा के आवास व्यवस्था प्रभारी अभिषेक मिश्र ने बताया कि टेंट सिटी में ठहरने के लिए डारमेट्री और हॉल का निर्माण कराया जाएगा। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। इनके लिए चारपाई के साथ रजाई, तकिया और गद्दे उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


भोजन बनाने के लिए रसोई और खाना खिलाने के लिए अलग से स्थान निर्धारित होगा। बैठकर खाने की सुविधा रहेगी। पीने और नहाने के लिए गर्म व ठंडा दोनों पानी मिलेगा। आने वाले श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन करने के लिए अलग से एक हॉल बनवाया जाएगा। यहीं से सभी श्रद्धालुओं को वाहनों से रामलला के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद फिर यहीं पर वापस लाकर ठहराएंगे। वापसी के लिए रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने का भी प्रबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें