फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क कल करेंगे रामलला के दर्शन, राम मंदिर ट्रस्ट स्वागत के लिए तैयार

Tue, 03 Jun 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। इसके पहले वह भारतीय संस्कृति की तारीफ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क के पिता एरोल मस्क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी अरबपति और टेस्ला व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के सीईओ एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इस वक्त भारत के दौरे पर हैं। एक जून को भारत पहुंचे एरोल मस्क चार जून को अयोध्या आएंगे। यहां पर वह रामलला के दर्शन करेंगे। मस्क दिल्ली से विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से राम मंदिर तक आएंगे। रामलला के दर्शन करने की इच्छा उन्होंने खुद जताई है। एरोल मस्क ने अपने एक बयान में कहा है कि वह राम मंदिर आने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

विज्ञापन


भारत पहुंचे मस्क ने भारतीय संस्कृति की तारीफ की है। उन्होंने खुद कहा कि राम मंदिर का दौरा करने के लिए वह बेहद उत्सुक हैं। वह भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अद्भुत मानते हैं। राम मंदिर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहद खास अनुभव होगा। मस्क का अयोध्या आगमन उनकी भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जुड़ाव को भी दर्शाता है। इतना ही नहीं अपने एक बयान में मस्क भगवान शिव की महिमा का भी बखान कर चुके हैं।

 

उन्होंने कहा है कि यदि पूरी दुनिया शिव को फॉलो कर ले तो सभी तरह की समस्याओं का समाधान संभव है। मस्क ने सनातन धर्म की भी खूब तारीफ की है। दूसरी तरफ राम मंदिर ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने कहा कि यदि एलन मस्क के पिता अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राम मंदिर आते हैं, तो उन्हें रामलला का दर्शन पूजन कराया जाएगा।

 

इस वक्त राम मंदिर में दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हो चुका है। मंगलवार को इस समारोह का पहला दिन है। मस्क बुधवार को जब यहां पहुंचेंगे तो श्रीराम जन्मभूमि में राजा राम और सात अन्य देव विग्रहों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी चल रहा होगा। एरोल मस्क इसका भी हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें