फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामजन्मभूमि में लहराएगा 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज, आंधी-तूफान में भी रहेगा सुरक्षित, अहमदाबाद से बनकर आया

Sat, 06 Jul 2024 02:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 9.5 इंच है। वजन 55 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं। धर्म ध्वज 24 घंटे लहराता रहेगा।
विज्ञापन
अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राममंदिर निर्माण के साथ शिखर पर स्थापित होने वाले कलश व धर्मध्वज को लेकर भी मंथन शुरू हो गया है। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में 211 फीट ऊंचा धर्मध्वज लहराएगा। इसके लिए विशेष धर्मध्वज दंड अहमदाबाद से निर्मित होकर आया है। तेज आंधी व तूफान में धर्मध्वज इधर-उधर न हिले, इसको लेकर इंजीनियर खास संरचना कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह धर्मध्वज अहमदाबाद की अंबिका इंजीनियरिंग कंपनी में बनकर तैयार हुआ है। यह कंपनी करीब आठ दशक से शास्त्रों के अनुसार धर्मध्वज दंड बनाती आ रही है। पूरी तरह पीतल से बना यह स्तंभ 44 फीट लंबा है। इसकी चौड़ाई 9.5 इंच है। वजन 55 क्विंटल है। इसके अलावा 20-20 फीट लंबे छह धर्मध्वज दंड और आए हैं। चंपत राय ने बताया कि राममंदिर में ब्रह्मांड की भी ऊर्जा पहुंचे, इसके लिए विशेष प्रकार का धर्मध्वज दंड निर्मित कराया गया है।

ये भी पढ़ें - यूपी के 20 से अधिक शहरों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: अखिलेश यादव ने गिरफ्तारियों पर उठाए सवाल, बोले- ये अपने आप में एक षडयंत्र... जांच हो


यह एक अनोखा एंटीना होता है, जो ब्रह्मांड की ऊर्जा को भगवान के गर्भगृह तक ले जाता है। राममंदिर में मुख्य ध्वज समेत सात ध्वज स्तंभ लगने हैं। मंदिर का शिखर 161 फीट है। शिखर के ऊपर पताका रहेगी। चूंकि धर्मध्वज दंड की लंबाई 44 फीट है, इसके ऊपर कई कलश लगेंगे, इसलिए धर्मध्वज दंड की कुल ऊंचाई 211 फीट हो जाएगी, जहां 24 घंटे धर्म ध्वजा लहराती रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें