दीपोत्सव के दिन जो लोग लेजर शो का आनंद नहीं उठा पाए थे वह गुरुवार को लेजर शो देखने के लिए राम की पैड़ी पर उमड़े। सरयू घाट से लेकर राम की पैड़ी व रामकथा पार्क भव्यता का पर्याय नजर आ रहा था। राम कथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को विभिन्न प्रांतों से आए लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी भक्तो के आकर्षण का केंद्र रही।