फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: खेलों की नई पहचान बनेगी अयोध्या... क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार, शुरु हुई हस्तांतरण की प्रक्रिया

Mon, 18 Aug 2025 07:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

स्टेडियम में करीब 15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए पांच पिच, दो टीमों के लिए अलग-अलग पवेलियन और वीआईपी दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
अयोध्या में बनकर तैयार हुआ स्टेडियम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या अब खेलों की नई पहचान बनाने जा रही है। डॉ. भीमराव राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। लगभग 48.54 करोड़ रुपये की लागत से बने इस स्टेडियम में पवेलियन से लेकर फुट ओवरब्रिज तक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


स्टेडियम में दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां करीब 15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के लिए पांच पिच, दो टीमों के लिए अलग-अलग पवेलियन और वीआईपी दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। इसके अलावा लगभग 10 बड़े कमरे भी तैयार किए गए हैं, जिनका प्रयोग आवश्यकता अनुसार किया जाएगा। वहीं, फुट ओवरब्रिज व पवेलियन स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है ताकि खिलाड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: SC में सुनवाई न होने से अभ्यर्थियों में रोष, बेसिक शिक्षा मंत्री का आवास घेरकर की नारेबाजी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'सबूत दें या फिर माफी मांगें राहुल गांधी...', भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- भ्रम फैलाना बंद करें
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक देवराज पवार ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और इसे हैंडओवर करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि अयोध्या में बने इस क्रिकेट स्टेडियम से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त करेंगे। अयोध्या का नाम भी खेल के क्षेत्र में आगे होगा क्योंकि यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

क्रिकेट विशेषज्ञों की टीम करेंगी निरीक्षण
स्टेडियम का शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अब क्रिकेट विशेषज्ञों की टीम क्रिकेट मैदान का निरीक्षण करेगी। जांच के आधार पर यह निर्णय लिया जाएगा कि किस स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट यहां आयोजित किए जा सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें