एससी बेटी की हत्या के मामले में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। परिवार से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कहा कि इस घटना से परिवार बहुत व्यथित है। राज्य महिला आयोग की तरफ से मैंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है और उन्हें सांत्वना दी है। त्वरित न्याय दिलाने के लिए परिवार को आश्वासन भी दिया है। परिवार वालों से जिस तरह से मैंने घटनाक्रम को समझा है, उस बच्ची के साथ हैवानियत हुई है। मेरा यह प्रयास रहेगा कि बच्ची को जल्द से जल्द न्याय मिले। डॉ. प्रियंका ने कहा कि जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली पुलिस तुरंत हरकत में आई और सर्च ऑपरेशन चलाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से परिवार की निरंतर मदद की जा रही है। मामले की जांच चल रही है। जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके ऊपर सख्त कार्रवाई होगी। यह बच्ची हम सब की बच्ची है और न्याय दिलाने के लिए उसके साथ हम खड़े हैं।