फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सरे बाजार महिला सिपाही से हुई जोर-जबरदस्ती, जांच-जांच खेल रही पुलिस, वायरल हो रहा वीडियो

Fri, 28 Jun 2024 04:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में महिला आरक्षी से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी भी सिपाही है। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं। निलंबन के सवाल पर सीओ सिटी ने गोलमोल जवाब दिया और उच्चाधिकारियों के फोन नहीं उठे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला आरक्षी को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाने के मामले में नामजद सिपाही पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस अभी जांच-जांच खेल रही है। महिला आरक्षी से जोर-जबरदस्ती का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन


औरैया निवासी महिला आरक्षी नगर कोतवाली में तैनात है। उन्होंने दर्ज एफआईआर में बताया कि सिपाही अंकित कुमार यादव से उनकी जान-पहचान ड्यूटी के दौरान हुई थी। सरकारी कामकाज के सिलसिले में उनकी आपस में बातचीत होने लगी। इस बीच सिपाही उन पर शादी का दबाव बनाने लगा। 23 मई से लेकर अब तक विभिन्न तिथियों में सिपाही ने विभिन्न जगहों पर उनके साथ मारपीट की। बंधक बनाया और छेड़छाड़ की। शादी न करने पर आत्महत्या करके फंसा देने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें - रामपथ पर गड्ढे... काम में जल्दबाजी और लचर इंजीनियरिंग का नतीजा; अमर उजाला ने PWD से समझीं खामियां
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पांच दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट, बिजली गिरने से 20 की मौत


महिला आरक्षी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने 23 जून को आरोपी सिपाही के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और अपहरण समेत 10 धाराओं में केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाइक पर बैठकर सिपाही महिला आरक्षी से जोर-जबरदस्ती करते देखा जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला व संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस अधिकारी भी मामले में कुछ साफ बोलने से कतरा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जब महिला आरक्षी को कार्रवाई के लिए इतना संघर्ष करना पड़ रहा है तो आम नागरिकों को मिलने वाले न्याय का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

सिस्टम का हाल: प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि वीडियो सामने आया है। सत्यता जांचने के लिए विवेचक को भेजा गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसके बाद ही सिपाही को कोर्ट में पेश किया जाएगा। केस दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर सिपाही पर निलंबन की बात पूछने पर उन्होंने टाल दिया और कहा कि वह हैदरगंज थाने में तैनात है। वहीं, एसएसपी राजकरन नय्यर के सीयूजी और व्यक्तिगत नंबरों पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें