फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: अनियंत्रित डंपर ने कुचला... डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा युवक, मौत, ग्रामीणों ने किया उपद्रव

Fri, 28 Jun 2024 03:55 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, जगतपुर (रायबरेली)

सार

शव उठाने पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया जिसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सड़क पर दो किमी तक का जाम लग गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर मधवापुर के पास फतेहपुर से मौरंग लादकर जा रहे डंपर के पहिए के नीचे आने से युवक डेढ़ घंटे तक तड़पड़ता रहा। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगा दिया। पुलिस जब शव को उठाने लगी तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। तीन घंटे तक सड़क पर जमकर उपद्रव हुआ। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई वहीं पथराव होने से आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


जुड़ावन का पुरवा मजरे सुरसना निवासी शुभम (22) पुत्र राजू बाइक से शुक्रवार दोपहर अपनी बहन की ससुराल से रामगढ़ टिकरिया भंडारे में जा रहा था। रास्ते में मधवापुर के पास पीछे से आ रहे  तेज रफ्तार डंपर में बाइक चला रहे शुभम का पैर टकराकर फंस गया। इससे युवक डंपर के पहिया के नीचे आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया व रोड को जामकर दिया।

डेढ़ घंटे तक युवक रोड पर तड़पता रहा लेकिन कोई भी एंबुलेंस व पुलिसकर्मी युवक को लेकर समुदायिक स्वास्थ्य के अंतर्गत नहीं गई। डेढ़ घंटे बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो डंपर चालक को थाने ले जाने के साथ शव का पंचनामा तैयार करने लगी।  जिसको लेकर ग्रामीणों ने रोड  के किनारे रखी गुमटी व मेजों को लगाकर रोड जाम कर दिया। तीन घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


मौके पर क्षेत्राधिकार डलमऊ थाना प्रभारी, ऊंचाहार थाना, प्रभारी डलमऊ, थाना प्रभारी गदागंज व थाना प्रभारी जगतपुर ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण किसी की बात को मानने को तैयार नहीं थे। ग्रामीणों का कहना था कि पहले डंपर चालक व डंपर मालिक को बुलाया जाए। पुलिस के जबरदस्ती शव को उठाने पर ग्रामीणों ने ईटों से पुलिसकर्मियों व डंपरो पर हमला बोल दिया।

पथराव होने से सिपाही हरपाल जगतपुर, थाना अध्यक्ष गदागंज राकेश चंद आनंद, अजीत सिंह दरोगा जगतपुर सहित अन्य के पुलिसकर्मी घायल हो गए और मौके पर खड़ी पुलिसकर्मियों की गाड़ियों व डंपरों को ईंट चलकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें