जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जिले की सभी पांचों तहसीलों में कम से कम दो-दो झीलों का चयन कराने का निर्देश दिया है। कहा कि यह ऐसे स्थल होने चाहिए जो जल ग्रहण की दृष्टि से अच्छा क्षेत्र हो, वाटर रिचार्ज की बेहतर संभावनाएं हों, पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से अधिक उपयुक्त हो।
इसका चयन 15 दिवस के भीतर चयन करने और उसके अगले 15 दिन के भीतर इसकी पैमाइश कराने और अक्टूबर के अंत तक इनसे अवैध कब्जे हो तो हटवाए जाने, मनरेगा से मिट्टी खोदान का कार्य कराये जाने, वन विभाग से वृक्षारोपण का कार्य और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अच्छे कार्य कराए जाने के लिए कहा है। इस कार्य में उप जिलाधिकारी का सहयोग खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।