कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी ने पत्रकारों को पक्ष लेते हुए सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने लिखा कि पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांध कर वाहवाही के लिए नहीं होते। उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना। लेकिन उप्र भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है। क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?
विज्ञापन
वहीं ऑटो सेक्टर में मंदी को लेकर भी उन्होंने सरकार को लताड़ा। प्रियंका ने लिखा कि चुनाव के पहले बोला गया कि उबर-ओला ने रोजगार बढ़ाए हैं। अब बोला जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से आटो सेक्टर में मंदी आ गई है। भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी कंफ्यूज क्यों है?