अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मंदिर के पैसे से ही जमीन व मंदिर खरीदे जा रहे हैं। रामनगरी के कई पौराणिक मंदिरों को खरीदा व तोड़ा जा रहा है। जिससे रामकोट की पौराणिकता नष्ट हो रही है। मंदिरों के अंदर की मूर्तियां कहां जा रही हैं, यह बड़ी चिंता का विषय है, इसलिए अब इनकी रक्षा करनी चाहिए। पौराणिक मंदिरों की रक्षा के लिए हम न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे।