फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पतझड़ का मौसम शुरू, धूल के गुबार ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
आंखों में धूल जाने से मासूम दिखा परेशान।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। राजधानी में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बुधवार रात शुरू हुई तेज हवा के बाद, बृहस्पतिवार को धूप भी बहुत कम असरदार नजर आई है। इस बदलाव के साथ ही पतझड़ की शुरूआत हो गई है। पतझड़ शुरू होने से शहर में धूल का गुबार उड़ने लगा है। इससे राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13.2 रहा। बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम 12.9 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार से लेकर आने वाले दो दिनों तक 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवा चलेगी। इससे दिन के पारे में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। जबकि 16 से 20 फरवरी के बीच फिर पछुआ की रफ्तार थमेगी और दिन का पारा चढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें