फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सेकेंड में पूरे शरीर का सैनिटाइजेशन कर देगा ये उपकरण, 90 हजार है कीमत

Fri, 10 Apr 2020 06:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में गुरुवार को ऑटोमेटिक सैनिटाइजर उपकरण लगा दिया गया। यह उपकरण महज दस सेकंड में पूरे शरीर को विसंक्रमित कर देगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है जेम्स पोर्टल से ये मशीन खरीदी गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी हर रोज संक्रमित व संदिग्ध लोगों के संपर्क में आते हैं। इसे देखते हुए उन्हें सैनिटाइज किया जाना बेहद जरूरी है। ­

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हर रोज करीब 100 से डेढ़ सौ लोग आते-जाते हैं। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी हर रोज कोरोना मरीजों के सैंपल लेकर आते हैं।
विज्ञापन


उनको सैनिटाइज किया जाना बहुत जरूरी था। इसे देखते हुए ऑटोमाटिक सैनिटाइजर मशीन लगवाई गई है। ये मशीन चार लीटर सैनिटाइजर में 300 लोगों को सैनिटाइज करेगी। इस मशीन की कीमत करीब 90 हजार रुपये है। 

विज्ञापन

एक लीटर सैनिटाइजर की कीमत 110 रुपये

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मशीन में लगने वाले सैनिटाइजर की कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है। नगर निगम में भी इसी मशीन को लगाया गया है। इसके अलावा ये मशीन डीएम ऑफिस समेत अन्य जगहों पर लगवाई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें