फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा किराया देना पड़ा रहा है, तो यहां करें शिकायत

Wed, 12 Feb 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में सीएनजी सस्ती हो गई है। लेकिन नागरिकों को सफर के लिए अब भी बढ़ा हुआ किराया ही देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को 90 फीसदी ऑटो-टैम्पो ड्राइवरों ने सवारियों से ज्यादा किराया ही वसूल किया। इसे लेकर कई रूटों पर नागरिकों और चालकों में नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद कुछ चालकों ने कम किराया लिया।

उधर, ऑटो-टैम्पो चालकों की इस मनमानी को देखते हुए आरटीओ ने 13 फरवरी से अधिक किराया वसूलने वालों का चालान करने का निर्देश दिया है।
सीएनजी की कीमतें 18 रुपये कम होने पर ऑटो के किराये में 2 से 4 और टैम्पो में 1 से 2 रुपये की कटौती की गई है। यूनियन ने बैठक करके इस फैसले से सभी चालकों को अवगत भी करा दिया है।
विज्ञापन


यूनियन नेताओं का कहना है कि अब पुराना किराया (जो अगस्त 2013 में प्रभावी था) वसूला जाएगा। हालांकि ऑटो-टैम्पो यूनियन का दावा पहले दिन ही खोखला साबित हुआ।

मंगलवार को अधिक किराया वसूलने को लेकर सबसे ज्यादा चारबाग, हजरतगंज, चौक, निशातगंज, गोमतीनगर हुसड़िया एवं पालीटेक्निक चौराहे पर सवारियों और ड्राइवरों के बीच विवाद हुआ।

कुछ जगह सवारियों के झगड़ने पर ड्राइवरों ने कम किराया ले लिया, लेकिन अधिकतर रूटों पर मनमाने किराये ही वसूल किए गए।

इस बारे में आरटीओ जयशंकर तिवारी ने बताया कि 12 फरवरी को ऑटो एवं टैम्पो यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर पुराना किराया वसूलने का निर्देश देंगे। इसके बाद 13 फरवरी से बेलगाम ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलेगा।
विज्ञापन

शिकायत करें होगी कार्रवाई चौक, निशातगंज, राजाजीपुरम, आलमबाग, इंदिरानगर एवं गोमतीनगर आदि में अधिक किराया वसूला जाए तो टैम्पो नंबर सहित महासंघ के मोबाइल नंबर 9335923362 पर शिकायत करें। महासंघ ऐसे ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करेगा। - राजेश राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टैम्पो-टैक्सी महासंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें