फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दिनभर है राखी बांधने का मुहूर्त, जानें- आपके भाई की राशि के अनुसार कौन सा रंग है शुभ

Sat, 04 Aug 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
भाई-बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन 26 अगस्त को बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी इस बार शाम 4:16 बजे तक ही बांध सकेंगी। लंबे समय बाद दिन केसमय नहीं मिल रही भद्रा के चलते सुबह से लेकर शाम तक रक्षाबंधन के मुहूर्त रहेंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषियों के मुताबिक, इस रक्षाबंधन पर 26 अगस्त को शाम 4:16 बजे तक राखी बांधना उत्तम रहेगा, क्योंकि उसके बाद पूर्णिमा का मान समाप्त हो जाएगा और प्रथमा (परेवा) लग जाएगी।

गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार 25 अगस्त को दोपहर 2:25 बजे केबाद से श्रावण पूर्णिमा का मान लग जाएगा, जो कि अगले दिन 26 अगस्त शाम 4:16 बजे तक रहेगा। भद्रा 25 अगस्त की रात 3 बजे खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके चलते 26 अगस्त को उदया तिथि में पूर्णिमा का मान मिलने केचलते उसी दिन रक्षाबंधन मनाना श्रेयस्कर रहेगा। इस बार भद्रा बहनों को परेशान नहीं करेगी, लेकिन शाम को प्रथमा का मान लगने से पहले राखी बंधवाना श्रेयस्कर रहेगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

बाजार में दिखने लगी है चहल-पहल

- फोटो : डेमो
उधर, राखी के नजदीक आते ही थोक बाजारों में बारिश केबीच में भी हल्की फुल्की ही सही रक्षाबंधन की चहल-पहल दिखने लगी है। यहियागंज के थोक कारोबारियों के मुताबिक, राखी पर इस बार कार्टून कैरेक्टर राखियों के अलावा स्टोन और मेटल राखियों की उठान तेजी से हो रही है। बच्चों के लिए लोग फिल्मी कलाकारों वाली राखियां भी बाजार में हैं।

भाई को राशि के अनुसार बांधे राखी
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक भाईयों को उनकी राशि के हिसाब से राखी बांधी जाए, तो शुभकारक रहेगा।
मेष-- लाल, गुलाबी या पीेले रंग की। वृष--  श्वेत, नीली, रेशमी-चमकीली रंग की। मिथुन--हरी, नीली, गुलाबी रंग की। कर्क--श्वेत, पीली, चमकीली-रेशमी राखी। सिंह--लाल, गुलाबी या पीेल रंग की। कन्या-- श्वेत, हरी, गुलाबी। तुला-- श्वेत, नीली-चमकीली। वृश्चिक-- लाल, गुलाबी या पीेल रंग की। धनु-- पीली, लाल या गुलाबी रंग की। मकर-- नीली, चमकीली-श्वेत रंग की। कुंभ-- श्वेत-नीले रंग की। मीन-- पीली या गुलाबी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें