फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के मामले में लापारवाही बरतने पर औरास एसओ सस्पेंड

Fri, 29 Apr 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उन्नाव में हुए अपहरण और मर्डर के मामले में औरास एसओ विनोद यादव को आईजी जोन ने सस्पेंड कर दिया, साथ ही सर्विलांस सेल के एसआई इंचार्ज को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते चार अप्रैल को औरास थाने के गांव हाजीपुर गोसा के रहने वाले विनोद का अपहरण हो गया था। इस मामले में अपहरण की रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने टालमटोल की। 

15 अप्रैल को फिरौती के लिए अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस विनोद को ढूंढ़ने ने नाकामयाब रही। बीते दिनों विनोद की लाश लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में आम के पेड़ से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विनोद ने अपने साले के साथ मिलकर अपने अपहरण की साजिश रची थी। खेल बिगड़ता देख उन लोगों ने विनोद को ही रास्ते से हटा दिया।

इस मामले में पुलिस ने विजय, छोटे, महबूब, सलमान और माधव नाम के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें