फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी का आडियो वायरल : जेई सतर्कता और प्रवर्तन दल उपनिरीक्षक निलंबित, आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Mon, 29 Jul 2024 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बिजली चोरी के आडियो क्लिप वायरल होने के मामले में बलिया में तैनात अवर अभियंता सतर्कता गोपीचंद गुप्ता तथा उप निरीक्षक प्रभारी प्रवर्तन दल अमित कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम में बिजली चोरी के आडियो क्लिप वायरल होने के मामले में बलिया में तैनात अवर अभियंता सतर्कता गोपीचंद गुप्ता तथा उप निरीक्षक प्रभारी प्रवर्तन दल अमित कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री को जल निगम फील्ड हॉस्टल में समीक्षा के दौरान उन्हें एक आडियो क्लिप मिला, जिसमें बलिया के चंद्रावर निवासी विवेक कुमार चौहान ने विभाग की टीम रुपये मांग रही है। इस प्रकरण में ऊर्जा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई की। दो के निलंबन का आदेश देने के साथ ही बलिया के तत्कालीन मुख्य आरक्षी राजकुमार वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात है। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने सभी विद्युत कार्मिकों और विजिलेंस टीम को चेतावनी दी कि है कि भ्रष्टाचार में संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

ऊर्जा मंत्री ने डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप ही सभी क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत फॉल्ट, ट्रांसफार्मर जलने या अन्य किसी कारण से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। बैठक में यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें