अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के दूसरे चरण की परीक्षा 20 अक्तूबर यानी रविवार को हो रही है। लिखित परीक्षा देने के लिए पात्र पाए गए सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दिए गए हैं।
इलाहाबाद (दो पालियों में), लखनऊ, प्रतापगढ़, मुरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, वाराणसी (दो पालियों में), आजमगढ़, बुलंदशहर, शिमला, जम्मू और शाहजहांपुर में परीक्षा का आयोजन होगा।
ऐसे निकालें प्रवेश-पत्र
प्रवेश पत्र एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे जा चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त नहीं हुआ है या प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने में असुविधा हो रही है, तो घबराएं नहीं।
इस दिए गए लिंक
https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2019 पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको इस लिंक पर जाना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में वह मोबाइल नंबर डालें, जो आपने फॉर्म में डाला है। फिर अपने नाम का चयन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त करें।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
दृष्टिहीन विद्यार्थियों को परीक्षा में सहायक लाने की अनुमति है। इसमें ध्यान रखना होगा कि राइटर आपसे एक कक्षा नीचे का छात्र हो। सहायक को स्कूल का परिचय-पत्र साथ लाना होगा।