मनरेगा में अब श्रमिकों की उपस्थिति नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप से ली जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी गांवों में एप के जरिेये ही शत प्रतिशत श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने बताया कि मनरेगा योजना में ऐसे समस्त कार्य जिन पर मस्टर रोल जारी है उन पर नियुक्त श्रमिकों की उपस्थिति को एप से फीड किया जाना है।
उन्होंने कहा कि उपस्थिति के लिए श्रमिकों के फोटो लेते समय श्रमिकों के चेहरे व कार्यस्थल कैमरे में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहिए। इसकी समीक्षा प्रत्येक सप्ताह विकास खण्ड स्तर पर की जाएगी।