फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई इलाके में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा

विज्ञापन
किशोरी से रेप की कोशिश। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पीजीआई इलाके में किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बेटी छत पर खाना बना रही थी और मां नीचे थी।
किशोरी को अकेला देखकर आरोपी पंचम दीवार के सहारे छत पर चढ़ आया और दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि किशोरी के कपड़े फाड़ दिए।
चीखपुकार पर किशोरी की मां पहुंचीं तो आरोपी मारपीट कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के मुताबिक, पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पारा पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म के आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के मुताबिक, इलाके में रहने वाली महिला ने संदीप पर आरोप लगाते हुए 14 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें