फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: असलहा दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 16 Apr 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
असलहा दिखाकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में दिल्ली निवासी महिला से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ई रिक्शा चालक ने असलहा दिखाकर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह वह बचकर निकलीं। सोमवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक वह पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। सालभर पहले पति ने चिनहट में मकान खरीदा था। 19 अप्रैल 2024 को गृह प्रवेश किया था। उस दिन उनकी पहचान ई रिक्शा चालक रवि शर्मा से हुई थी। मदद के लिए उन्होंने चालक से उसका नंबर लिया था। फिर पति के साथ दिल्ली लौट गई थीं। महिला के मुताबिक वह परिवार से छिपकर स्मोकिंग करती हैं। ऐसे में वह जब भी अकेली चिनहट घर आती थीं तो रवि से सामान मंगवाती थी।

महिला के मुताबिक पांच मार्च को वह घर पर थीं। सिगरेट पीने के लिए रवि के ई रिक्शे पर बैठकर बाहर चली गईं। रास्ते में आरोपी ने उनके लिए सिगरेट व खुद के लिए शराब खरीदी। फिर वह उन्हें लेकर देवा रोड स्थित खेत की ओर ले गया। विरोध पर ई रिक्शा रोका और शराब पी। उन्हें भी शराब पिलाने का प्रयास किया। मना करने पर पिछली सीट पर आ गया और असलहा दिखाकर जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन


पति को कॉल करने पर मोबाइल तोड़ा

पीड़िता ने जब पति से संपर्क करना चाहा तो आरोपी ने उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। हालांकि इस बीच पति को मिस कॉल हो गई थी। पति ने जब कॉल की तो रवि हड़बड़ा गया। इसका फायदा उठाकर महिला भाग निकलीं। घर पहुंचकर उन्होंने कॉल कर पति को घटना की जानकारी दी। वह करीब 42 दिन डिप्रेशन में रहीं। सामान्य होने पर मंगलवार को चिनहट पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक जांच में छेड़छाड़ की बात सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें