फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस

Wed, 16 Apr 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के रहीमनगर निवासी नमिता (30) की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता सीतापुर के महौली बड़ागांव ढकिया निवासी गोवर्धन ने पति, सास, ससुर और दो देवरों के खिलाफ महानगर थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


नमिता की शादी मई 2021 में रहीमनगर निवासी रवि वर्मा से हुई थी। रवि प्राइवेट कंपनी में मैनेजर है। नमिता के पिता गोवर्धन के मुताबिक शादी के बाद से दामाद व ससुराल वाले बुलेट, चेन व अंगूठी की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे। बीते रविवार को नमिता ने मां शांति देवी को कॉल कर बताया कि वह रहीमनगर चौकी में है। प्रताड़ना से परेशान होकर शिकायत कर घर जा रही है। सोमवार शाम मायके वालों को फोन कर सूचना दी कि नमिता ने फंदा लगा लिया है। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें