अमित का आरोप है कि चिकित्सक ने बकाया रुपये देने के बजाय बहसबाजी शुरू कर दी। इसी बीच चिकित्सक और हॉस्पिटल कर्मचारियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में अमित मिश्र ने कोतवाली नगर में सिटी हास्पिटल के चिकित्सक अहमर जावेद सिद्दीकी समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी चिकित्सक अहमर जावेद सिद्दीकी, कलीम निवासी जिगरगंज व मेराज अहमद निवासी निकट मुन्नन खां चौराहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।