फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बाराबंकी में मामूली बात पर कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 01:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
barabanki - फोटो : amar ujala

अयोध्या में सरयू नदी से जल लेकर लखनऊ जा रहे कांवारियों के एक जत्थे पर शनिवार की सुबह शहर में कुछ असमाजिक तत्त्वों ने हमला बोल दिया। मामूली बात पर कहासुनी के बाद स्थानीय लोगों ने कांवरियों के साथ मारपीट की और उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।



लोगों ने कांवरियों का कांवर भी तोड़ दिया। कांवरियों के साथ मारपीट का पूरा लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन एरिया में शनिवार की सुबह कांवड़ लेकर जा रहे गोला गोकरण नाथ जनपद लखीमपुर निवासी दीपक मिश्रा पर कुछ टैम्पो ड्राइवरों ने हमला कर मारपीट की है और कांवड़ तोड़ दी। इनके साथ रहे अन्य कई कांवड़िया अयोध्या से लखनऊ जा रहे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पहुंचकर की।
विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम धौकलपुरवा निवासी दिनेश व उसके दो अज्ञात साथियों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें