फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: धर्म परिवर्तन का विरोध करने वाले बजरंग दल विभाग संयोजक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 02:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

धर्म परिवर्तन का विरोध करना बजरंग दल के विभाग संयोजक पर भारी पड़ गया। उस पर जानलेवा हमला हुआ है। चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
घायल से जानकारी लेते सीओ और एएसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईसाई मिशनरियों के धर्म परिवर्तन का लगातार विरोध कर रहे बजरंग दल के विभाग संयोजक पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला हुआ। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया है। वहीं घटना की सूचना पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व सीओ राहुल पांडे भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताते चलें कि मंगलवार को ही दिन में उसे कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। हमले के बाद पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा लिख तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बजरंग दल के विभाग संयोजक दीपांशु उर्फ दीपक श्रीवास्तव नगर क्षेत्र के निवासी हैं। दीपांशु नानपारा कोतवाली क्षेत्र में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहे ईसाई मशीनरी के धर्म परिवर्तन का लगातार विरोध और खुलासा कर रहे हैं। अब तक वो कई मुकदमे लिखवा चुका है। इसको लेकर ईसाई मिशनरियों के समर्थकों में नाराजगी है।

ये भी पढ़ें - शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर दीपांशु श्रीवास्तव ने मोतीपुर थाने के मझाव निवासी अनिल पासवान व ताजपुर टेडिया निवासी रामनारायण उसे गोयल चौराहे के पास रोक कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वही मंगलवार की ककरी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय लगभग 10:30 बजे बंजरिया गांव के लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अनिल और राम नारायन ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की और सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया। दीपक के चीख पुकार पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी फरार हो गए। दीपक ने हमले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर कोतवाल हेमंत गौड़ मौके पर पहुंचे और दीपक को सीएचसी में भर्ती करवाया। वहीं हमले की सूचना पर एएसपी ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ राहुल पांडेय भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।  कोतवाल ने बताया की अनिल पास्टर, रामनारायण, रोहित मौर्या समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथे की तलाश जारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें