फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: लखनऊ के स्वाद के दीवाने हुए नीरज चोपड़ा, सुबह-सुबह चाय की दुकान पर पहुंचे

Sun, 20 Oct 2024 12:14 AM IST
ishwar ashish खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एथलीट नीरज चोपड़ा का कहना है कि लखनऊ उनके दिल के काफी करीब है। यहां खाने का स्वाद लाजवाब है। उन्होंने बताया कि पालक पत्ता चाट और घेवर का स्वाद लेना बिल्कुल अलग अनुभव रहा।
विज्ञापन
लखनऊ में एथलीट नीरज चोपड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक इतिहास में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने लखनऊ को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि आज से 12 साल पहले मैंने यहां आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पहला स्वर्ण जीता था। इसके बाद मेरे कॅरिअर ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। उसके बाद लखनऊ आना तो कम हो गया, लेकिन यह शहर हमेशा के लिए मेरे दिल में बस गया।

विज्ञापन


चार साल पहले टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में आखिरी बार यहां आना हुआ था, लेकिन उस समय व्यस्तताओं के चलते शहर घूम नहीं पाया। इसलिए आज का दिन मैंने लखनऊ को समझने में बिताया। नीरज ने कहा कि सुबह दिन की शुरुआत शर्माजी की चाय के साथ हुई, जो लाजवाब थी। इसके बाद यहां पालक पत्ता चाट और घेवर का स्वाद लिया, जो मेरे लिए नया अनुभव रहा। दोनों का ही स्वाद अपने यहां से काफी अलग और अच्छा लगा। कुछ मिलाकर यह कहना चाहता हूं कि लखनऊ के खानपान की बात ही निराली है।

ये भी पढ़ें - उपचुनाव में मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों तक की जिम्मेदारी तय, सीएम योगी ने दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र चुनाव: अखिलेश रैली में बोले हमने गठबंधन से मांगी हैं इतनी सीटें, कम मिलने पर भी कर लेंगे समझौता


स्कूली बच्चों से मिले नीरज
इस दौरान नीरज चोपड़ा शहर के ला-मार्टिनियर कॉलेज गए। वहां बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेला। इसके बाद छात्रों ने नीरज चोपड़ा से तमाम सवाल पूछे। जवाब में स्टार एथलीट ने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। इसे हासिल करने के लिए ईमानदारी से कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लक्ष्य निर्धारित करके पूरी लगन से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना बहुत जरूरी है। खेलने से जितना फिट होंगे, पढ़ाई उतनी अच्छी होगी। इसलिए अपनी दिनचर्या में खेलों को जरूर शामिल करना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें