फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित तबकों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेंगे अटल विद्यालय : मनोज कुमार सिंह

विज्ञापन
प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल देखते सीएस।
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश में समाज के वंचित तबकों के बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने में अटल आवासीय विद्यालय मील का पत्थर साबित होंगे। यह संस्थान शिक्षण के साथ ही उन्नत तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और ज्ञान-विज्ञान की विभिन्न शाखाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर के विचार विनिमय केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य सचिव शुक्रवार को राजधानी स्थित अटल आवासीय विद्यालय में अटल आवासीय विद्यालयों, यूपी दिवस व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित उत्कृष्ट अटल 2.0 के अंतर्गत स्पेस टेक एक्सपो कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ शिष्टाचार, नैतिकता, संस्कारवान बनाने का आग्रह किया, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे इंसान भी बने।
प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डाॅ. एमके शन्मुगा सुंदरम ने कहा कि ये सिर्फ विद्यालय नहीं, बल्कि आवासीय विद्यालयों के रूप में क्रांतिकारी शिक्षा मॉडल हैं। इस दौरान इसरो के निदेशक नीलेश देसाई और उनकी टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में सभी मंडलों के अटल आवासीय विद्यालय वर्चुअल रूप से शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने क्विज प्रतियोगिता, रोबोटिक्स एवं स्पेस एक्सप्लोरेशन से संबंधित प्रोजेक्ट्स की प्रदर्शनी लगाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को डीजी अटल आवासीय विद्यालय गजल भारद्वाज ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें