फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ की कमान आशुतोष को

Thu, 11 Sep 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के चुनाव में आशुतोष चंद्र पांडेय अध्यक्ष व कुंवर अभय रंजन सिंह महासचिव चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शशिकांत शुक्ल व उपाध्यक्ष के पद पर कर्ण सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


विधानभवन के कक्ष संख्या 80 में संघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए बुधवार को वोट डाले गए।

कुल 802 मतदाताओं में से 689 ने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2010 में गठित संघ का पहली बार वोट के जरिये चुनाव हुआ।

मतदाताओं में लोकसेवा आयोग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से चयनित समीक्षा अधिकारी से लेकर प्रोन्नति प्राप्त विशेष सचिव तक के अधिकारी शामिल निर्वाचन अधिकारी अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि आशुतोष चंद्र पांडेय ने शिवशंकर द्विवेदी को 86 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर व अभय रंजन सिंह ने धर्मेंद्र कुमार सिंह को 81 वोटों से हराकर महासचिव पद पर कब्जा जमाया।

396 वोट हासिल कर शशिकांत शुक्ल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार शर्मा को 286 वोट मिले। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसे कितने वोट
उपाध्यक्ष : कर्ण सिंह-395
सचिव-दो पद
विनोद कुमार सिंह 272
संकटा प्रसाद -210
अनुभाग अधिकारी संवर्ग - आनंद कुमार सिंह, मुमताज अहमद सिद्दीकी, चंद्रभूषण और ओम प्रकाश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें