फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटी कंपनी ट्राइमेक्स पर 2.5 करोड़ जुर्माना

Thu, 11 Sep 2014 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने आईटी कंपनी ट्राइमेक्स पर तय वक्त में कार्य पूरा न करने पर ढाई करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंका है।
विज्ञापन


कंपनी को फाइनल भुगतान करने से पहले जुर्माने की राशि काटी जाएगी। प्रबंध निदेशक ने इस सिलसिले मे कंपनी को नोटिस जारी किया है।

नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई कि जब तक कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक 21 हजार रुपये रोजाना जुर्माना होगा। प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने ट्राइमेक्स कंपनी पर 7 मई को 21 हजार रुपये रोजाना का जुर्माना ठोंका था।

इस कार्रवाई के बाद भी कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आया। प्रबंध निदेशक ने 120 दिन के जुर्माने की राशि की गणना करने के बाद 5 सितंबर को कंपनी को रिमाइंडर भेजा है।
विज्ञापन


इस रिमाइंडर में जुर्माने की रकम 2.52 करोड़ रुपये होने की बात कही गई। ट्राइमेक्स और निगम के बीच 19 करोड़ रुपये का कार्य कराए जाने का अनुबंध है, जिसमें 7.62 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है।

चार वॉल्वो निरस्त लखनऊ स्थित आलमबाग अड्डे पर बुधवार को वॉल्वो की सवारियों का अभाव रहा।

इसके कारण चार वॉल्वो का संचालन निरस्त कर दिया गया।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि सुबह 7 बजे इलाहाबाद जाने और दिल्ली जाने वाली रात 8:45 बजे, 9 एवं 9:30 बजे की वॉल्वो का संचालन नहीं हुआ। इसमें रात 9 एवं 9:30 बजे की वॉल्वो एक सप्ताह पहले से ही निरस्त चल रही है, जो आगे भी रहेगी।
विज्ञापन


एएमडी ने किया निरीक्षण
परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक विजेंद्र पांडियन ने बुधवार को मुख्यालय ग्राउंड एवं प्रथम फ्लोर स्थित कक्षों का निरीक्षण किया। दीपावली से पहले मुख्य प्रधान प्रबंधक, प्रधान प्रबंधक एवं सेक्शन के कक्षों को सुदृढ़ करने के बाद रंग-रोगन करने का फैसला हुआ।

कक्षों का फर्नीचर बदलने एवं स्पेशल रंग से दरवाजे रंगने पर विचार विमर्श हुआ। एएमडी गुरुवार को सेकेंड फ्लोर का निरीक्षण करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें