एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने बुधवार को वीरपुर चौराहे पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा को पिरकापरस्त बताया तो भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने के लिए तीन तलाक का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया।
वह पार्टी के श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ओवैसी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि काम बोलता है, सच्चाई है यह है कि सीएम के पिता जी कहते हैं कि अखिलेश मुसलिम विरोधी हैं। उन्होंने पांच वर्षों में कोई काम नहीं किया।