केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बड़े सधे अंदाज मे विपक्षियों पर निशाना साधा। कांग्रेस-सपा गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि पूर्ववती सरकारों के मंत्री या तो जांच के घेरे में हैं या फिर सीबीआई अदालतों में मुकदमे चल रहे हैं।
कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी सरकार की तरह ही मोदी सरकार ने भी विश्व पटल पर देश की पहचान स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में बनाई है। वे सुल्तानपुर व गोंडा जिलों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
राजनाथ ने राहुल गांधी की खाट सभा पर व्यंग्य कसा। कहा कि खाट सोने के लिए होती है सभा करने के लिए नहीं। खाट पकड़ने वाली कांग्रेस को लगा कि इससे कुछ नहीं होने वाला तो साइकिल पर बैठ गए। मुलायम ने साइकिल ही पंक्चर कर दी। सूबे में इन लोगों ने कीचड़ फैला रखा है। इसी कीचड़ में कमल खिलेगा।