फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कलाकारों ने स्थानीय लोक संस्कृति पर दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के समापन पर शुक्रवार देर शाम ग्रैंड कैंप फायर (सामूहिक नृत्य) का आयोजन हुआ। इस दौरान अलग अलग राज्यों के कलाकारों ने स्थानीय लोक संस्कृति पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने एक लय में गीत सुनाया।
विज्ञापन


देर शाम कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा कैसे किसी को हिंसा, आतंक या नफरत की राह पर मोड़ सकती है। यह आज की सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे युवाओं को समझना होगा और सत्य, करुणा व राष्ट्रभक्ति आधारित शिक्षा को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रांतों से आए हजारों प्रतिभागियों ने लखनऊ की धरती को ‘लघु भारत’ में बदल दिया है। ऐसा दिव्य और भव्य आयोजन न केवल अनुशासन और एकता का प्रतीक है, बल्कि भावी पीढ़ी को सही दिशा देने वाला प्रेरक अवसर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें