फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, आठ लोग घायल

Sat, 29 Nov 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
मलिहाबाद। हरदोई के संडीला से बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से लोगों को लेकर आ रहे ई रिक्शा की कार से टक्कर हो गई। इससे ई रिक्शा पलट गया। उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रहीमाबाद के भतोइया गांव निवासी अखिलेश, विमल, गुड्डी गौतम, उर्मिला, रेखा, छोटू, रामावती ई रिक्शा चालक रानीखेड़ा निवासी रवि कुमार के साथ रात 12 बजे संडीला से लौट रहे थे। हरदोई बॉर्डर पर सहिजना गांव के पास पीछे से ई रिक्शे में तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़ भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे रहीमाबाद पुलिस ने ई रिक्शा के नीचे दबे घायलों को निकलवाकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल विमल की हालत गंभीर देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर केस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें