फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वश्रेष्ठ उपचार तय करने में मदद करता है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

विज्ञापन
कार्यक्रम में चिकित्सक।
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक, क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल काफी प्रभावी साबित हो रहा है। इसकी सहायता से मरीज के लिए सटीक और सर्वश्रेष्ठ उपचार तय करने में मदद मिल रही है। डॉ. पांडेय शुक्रवार को संजय गांधी पीजीआई में एनेस्थिसियोलॉजिस्ट सोसाइटी के यूपी चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान पीजीआई के प्रो. सोमा कौशिक सभागार में एनेस्थिसियोलॉजी विभाग का 38वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने कहा कि गंभीर रोगियों के इलाज में सबसे बड़ी भूमिका क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की होती है। इलाज में कुछ सेकंड की देरी या फिर गलत निर्णय मरीज की जान पर भारी पड़ सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस इस स्थिति में मददगार साबित हो रहा है।
डीन प्रो. शालीन कुमार ने कहा कि क्रिटिकल केयर के विशेषज्ञों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित कम अवधि के कोर्स करने चाहिए। मरीजों के इलाज में इसका सीधा असर दिखाई पड़ेगा। एनेस्थिसियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रभात तिवारी ने कहा कि अन्य विभागों के सहयोग से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ गंभीर मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन सचिव डॉ. आशीष कनौजिया ने सभी का स्वागत किया। डॉ. संदीप खुबा और डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन के दौरान डॉक्टरों के लिए पीजीआई के साथ ही केजीएमयू और लोहिया संस्थान में कार्यशालाएं हुईं।
विज्ञापन

-
इन्हें किया गया पुरस्कृत

- सर्वश्रेष्ठ फैकल्टी : डॉ. वंश प्रिया
- सर्वश्रेष्ठ जूनियर रेजिडेंट तृतीय : डॉ. कोल्लि अजीत कुमार
- सर्वश्रेष्ठ ऑफिस स्टाफ : महेंद्र कुमार वर्मा
- सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग ऑफिसर : सरिता श्रीवास्तव
- सर्वश्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसर : अमित यादव
- सर्वश्रेष्ठ नर्सिंग ऑफिसर आउटसोर्स : अमित तिवारी
- खेलकूद : नितिन त्रिवेदी

कार्यक्रम में चिकित्सक।

कार्यक्रम में चिकित्सक।

कार्यक्रम में चिकित्सक।

कार्यक्रम में चिकित्सक।

कार्यक्रम में चिकित्सक।

कार्यक्रम में चिकित्सक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें